{"_id":"69c2d84b694b4d47d0022be0","slug":"queues-for-cylinders-form-in-the-early-morning-hours-with-people-returning-empty-handed-even-after-seven-hours-jind-news-c-199-1-sroh1009-150481-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिलिंडर के लिए सुबह अंधेरे से लग रहीं कतारें, सात घंटों बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिलिंडर के लिए सुबह अंधेरे से लग रहीं कतारें, सात घंटों बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग
विज्ञापन
24जेएनडी04: गैस सिलिंडर लेने के लिए पुलिस के पहरे में लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
न्यूज एजेंसीजींद। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि पुलिस के पहरे में सिलिंडर बांटना पड़ रहा है। सुबह अंधेरे से ही लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नसीब नहीं हो रहे हैं। गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को शहर के हुडा ग्राउंड में पारस गैस एजेंसी पर सैंकड़ों की संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंचे लेकिन सिलिंडरों की सीमित आपूर्ति के कारण अधिकांश लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं थी देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी।
महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे लाइन में खड़े नजर आए। कई उपभोक्ता रमेश, सुदेश, महिपाल, विजय, नरेश, रामकली ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ये लोग सुबह पांच बजे घर से सिलिंडर लेने के लिए निकल रहे हैं लेकिन सिलिंडर मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
बाक्स
80 सिलिंडर 19 किलोग्राम के पहुंचे
शहर में 80 व्यापारिक सिलिंडर पहुंचे। प्रशासन के पास शादी समारोह के लिए लगातार मांग आ रही थी। ये सिलिंडर 14 शादी समारोह वाले परिवारों को दिए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घरों में खाना बनाने के लिए लकड़ी-कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई बार उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हो जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही।
सुनील राज बामणिया
प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और वितरण प्रक्रिया को सही किया जाए। एजेंसियों को निर्देश दिए जाएं कि वह उपभोक्ताओं को सही और समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि लोगों को बार-बार परेशान न होना पड़े।
राकेश उपभोक्ता
बाक्स
जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं और राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
-- राजेश, उपभोक्ता
शहर में मंगलवार को सिलिंडर पहुंचे थे। उपभोक्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से वितरित करवा दिया गया जिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिले वह अगले दिन ले सकते हैं। इसके अलावा 80 सिलिंडर 19 किलो के भी पहुंचे हैं। इनको शादी समारोह के लिए दिया जाएगा।
-- अमित सैनी, सप्लाई इंचार्ज जींद।
Trending Videos