फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief from sultry heat in Jind

Jind News: जींद में उमसभरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 12 Jul 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Relief from sultry heat in Jind
फोटो 12जेएनडी03-रविवार दोपहर के समय गर्मी के कारण सुनसान पड़ा एलआईसी रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कई दिनों की उमसभरी गर्मी के बाद रविवार को लोगों को कुछ राहत मिली। सुबह पश्चिमी हवा चलने से मौसम सुहावना रहा और चिपचिपी गर्मी से निजात मिली। हालांकि, दोपहर बाद गर्म हवाओं ने फिर से परेशानी बढ़ा दी।
रविवार को दिनभर धूप और हल्के बादलों की आवाजाही रही। दोपहर बाद गर्मी बढ़ने से जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। बादलों के बावजूद जिले में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

फिलहाल मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना कम है। इस दौरान मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हवा चलती रहेगी। तीन-चार दिन बाद मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। यदि बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा का प्रभाव बढ़ता है, तो जिले में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। लोगों को दोपहर में तेज धूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हुई है। कपास, ज्वार और मूंग की फसलों को बारिश की आवश्यकता है। बाजरे की बिजाई का यह उपयुक्त समय है। अगेती बाजरे की फसल में सिंचाई का समय हो गया है। अच्छी बारिश खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद होगी।

वर्जन
आने वाले दिनों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। चार-पांच दिन बाद बंगाल की खाड़ी और अन्य क्षेत्रों से नमी वाली हवा का प्रभाव बढ़ता है तो जिले में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed