सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Renu Bala, Sarpanch of Mandi Khurd Village, Dies After Consuming Poison

Jind News: मांडी खुर्द गांव की सरपंच रेणु बाला की जहर से मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Renu Bala, Sarpanch of Mandi Khurd Village, Dies After Consuming Poison
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के गांव मांडी खुर्द की सरपंच रेणू बाला (26 वर्षीय) की जहर के प्रभाव से मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, रेणु बाला बुधवार को घर में गेहूं की टंकी में दवा रख रहीं थीं, तभी अचानक वे बेसुध हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणु बाला परिवार में पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं और गांव की सक्रिय व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं। उनकी अचानक मौत से गांव में शोक की लहर है।
जांच अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के प्रभाव से सरपंच की मौत की पुष्टि हुई है।
560 वोटों से जीती थी रेणूबाला : सरपंच चुनाव में रेणूबाला के सामने सुमन उम्मीदवार थीं। चुनाव में 1250 मत पोल हुए थे जिनमें रेणूबाला ने 935 मत मिले थे जबकि सुमन को मात्र 365 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed