सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work on repairing sewer pipeline begins in Kalanaur

Jind News: कलानौर में सीवर पाइप लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Work on repairing sewer pipeline begins in Kalanaur
विज्ञापन
कलानौर। रोहतक-भिवानी बाईपास पर काफी समय से सीवर की समस्या को लेकर आखिरकार जन स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने सीवर पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम वीरवार को शुरू कर दिया है। जायजा लेने के लिए पूर्व चेयरमैन विष्णु, समाजसेवी सज्जन सिंह, श्यामू, सोनू कालसैन और पार्षद रामबीर पहुंचे।
Trending Videos

कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने भी विभाग के एसई शिवराज से फोन पर बातकर सीवर व्यवस्था को जल्द ठीक करने को कहा था। विभाग ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले ही खराब सीवर व्यवस्था के चलते करीबन 700 मकानों को नुकसान पहुंच चुका है लेकिन प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस बार कार्य जल्द पूरा होगा।
वर्जन

सीवर पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए बोरिंग शुरू कर दी गई। जल्द ही कलानौर क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।-सुरेंद्र कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed