सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Resolve issues on priority basis: ADC

प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान: एडीसी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Resolve issues on priority basis: ADC
16जेएनडी19: समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी प्रदीप कुमार और अन्य । स्रोत प्रशास
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी प्रदीप कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के अलावा सभी विभागाध्यक्ष अन्य कार्यदिवसों में प्रतिदिन दो घंटे अपने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनें। सभी विभाग जनता की सेवा के लिए कार्य करते हैं, इसलिए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। समाधान शिविर में विभागाध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहें और अपने प्रतिनिधि को न भेजें, निर्देशों की अनदेखी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि बिजली, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना है।
जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को इन शिविरों का आयोजन किया जाता है। शिविर के दौरान सफीदों रोड स्थित जवाहर नगर निवासी शीशराम ने गली में सीवर जाम होने की समस्या रखी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
गांव रधाना निवासी संदीप ने गांव में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। गांव भाग खेड़ा निवासी रणबीर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान भत्ता दिलवाने संबंधी विषय उठाया। गांव गंगोली निवासी सुभाष चंद ने ट्यूबवेल कनेक्शन दिलवाने की प्रार्थना की।
गांव डाहोला निवासी सेवा ने घर के सामने सड़क का स्तर नीचा होने के कारण पानी भरने की समस्या से अवगत कराया। इन सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एडीसी ने संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका, आरटीए गिरीश कुमार, डीआरओ राजकुमार, जीएम रोडवेज राहुल जैन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed