फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saini Ramlila will give the message of truth and religion

Jind News: सत्य व धर्म का संदेश देगी सैनी रामलीला

Tue, 18 Aug 2026 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Saini Ramlila will give the message of truth and religion
17जेएनडी26: सैनी रामलीला मैदान में श्रीराम ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल संगठन के पदा​धिकारी। स
जींद। शारदीय नवरात्रों में होने वाली रामलीला के शुभारंभ की तैयारियां सैनी रामलीला मैदान में तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सैनी रामलीला वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मैदान में श्रीराम ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम ध्वज फहराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का जयघोष किया और रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संत समिति के प्रदेश संगठन मंत्री एवं सैनी रामलीला वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक डेरा ज्वालामाला के महंत स्वामी सदानंद महाराज ने की। श्रीराम ध्वजारोहण मार्केट कमेटी जींद के उपाध्यक्ष हरिदास सैनी ने किया। ध्वजारोहण के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सोसाइटी पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचन के जरिये भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्य के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह है।

सैनी रामलीला वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नीरज सैनी एडवोकेट ने बताया कि रामलीला को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने शहरवासियों से रामलीला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। मौके पर महेंद्र पहलवान, पूर्व प्रधान रूपराम सैनी, पूर्व पार्षद बलबीर राणा, राजपाल सैनी, पूर्व प्रधान मंजीत सैनी, महेश नंबरदार, मुकेश शर्मा, प्रेमचंद सैनी, रामनिवास धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed