{"_id":"69d69c28fcc18bd526008497","slug":"six-accused-of-extortion-were-paraded-in-the-market-jind-news-c-199-1-sroh1006-151288-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रंगदारी मांगने के छह आरोपियों को बाजार में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रंगदारी मांगने के छह आरोपियों को बाजार में घुमाया
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी19-बाजार में रंगदारी मांगने के आरोपियों को घुमाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद/जुलाना। जुलाना थाना क्षेत्र ईंट भट्ठा संचालक से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता दो करोड़ की रंगदारी मांगने के छह आरोपियों को पुलिस ने सोनीपत जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को बाजार में 200 मीटर पैदल घुमाया। इस दौरान शहरवासियों ने पुलिस के पक्ष में नारे लगाए।
बुधवार को एसपी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि रोहतक जिले के गांव टिटौली निवासी अनूप से व्हाट्सअप कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने एफआईआर में बताया था कि 24 मार्च को व्हाट्सअप कॉल से अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को लॉरेंस गैंग का सदस्य बता दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने मामले की जांच सीआईए स्टॉफ जींद को सौंपी। सीआईए स्टॉफ ने तकनीकी जांच और साइबर शाखा की मदद से आरोपियों का सुराग लगाते हुए सोनीपत जिला पुलिस से समन्वय स्थापित किया।
इस पर पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर सोनीपत जेल से आरोपी (आयुष उर्फ मोटा उर्फ सरिया वासी कुंडली (सोनीपत), आकाश उर्फ काना, आदित्य भारद्वाज उर्फ यश, यश खत्री उर्फ शिकारी, अंकित कुमार उर्फ विनय, आदित्य खत्री उर्फ आदि निवासी नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदकर लोगों को गैंग के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
बॉक्स
सफीदों पुलिस ने आरोपियों के सिर पर बनाया था चौराहा
फरवरी 2026 में सफीदों के एक युवक पर फायर करने और उसके मुंह पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने खेड़ा खेमावती निवासी कृश, निवेश, मोहित, रविंद्र और विजय को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के सिर पर चौराहा बनवा दिया था। हालांकि कि डीएसपी सफीदों आरोप को निराधार बताया था।
वर्जन
पुलिस ने रंगदारी के मामले में छह आरोपियों को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों ने लॉरेंस गैंग का सदस्य बताकर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद
Trending Videos