Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary was celebrated at the bus stand workshop
{"_id":"69dcb05844879c16a104db5b","slug":"video-dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-was-celebrated-at-the-bus-stand-workshop-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: बस स्टैंड वर्कशाॅप में मनाई गई डॉ. भीमरावआंबेडकर की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: बस स्टैंड वर्कशाॅप में मनाई गई डॉ. भीमरावआंबेडकर की जयंती
जींद बस स्टैंड पर की मुख्य कार्यशाला में सोमवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। समारोह में महाप्रबंधक राहुल जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केक भी काटा।
इस दौरान राहुल जैन ने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष और विजय का एक महान अध्याय है। डॉ. आंबेडकर ने न केवल देश को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी दिखाया। उनके विचार आज भी हमें एक न्यायपूर्ण और समतावादी समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कर्मचारी नेता संदीप रंगा ने कर्मचारियों से बाबा साहब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन में अपनाएं, बल्कि अपने कार्यक्षेत्र में भी पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ जनता की सेवा करें। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी बाबा साहब के सामाजिक और आर्थिक सुधारों पर चर्चा की। अंत में सभी कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली। इस दौरान भंडारे का भी लगाया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक मैनेजर विनोद, अशोक गोरिया, राजेश चोपड़ा, अरविंद, महेश, विकास, कृष्ण, सुरेंद्र, रणधीर माथुर, नरेश, रविंद्र, रमेश, बलजीत, मणिपाल, कुलबीर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।