सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SMC meeting is mandatory every month in government schools

Jind News: राजकीय स्कूलों में हर माह एसएमसी बैठक अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Mar 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
SMC meeting is mandatory every month in government schools
08जेएनडी28: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय,जींद।
विज्ञापन
जींद। सरकारी विद्यालयों में व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नियमित बैठक आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, डाइट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी व सभी स्कूल मुखियाओं को इस संबंध में पत्र भेजा है।
Trending Videos

निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को स्कूल बंद होने से दो घंटे पहले एसएमसी की बैठक होगी। यदि उस दिन अवकाश रहता है तो अंतिम सप्ताह में किसी अन्य दिन बैठक कराई जा सकेगी। बैठक की सूचना विद्यालय के सदस्य सचिव यानी प्राचार्य द्वारा कम से कम सात दिन पहले सभी सदस्यों को लिखित रूप में दी जाएगी और कार्यसूची भी साथ में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, स्कूल की सुरक्षा, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं का रखरखाव, मिड-डे मील की गुणवत्ता और सामुदायिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर लैब, प्रयोगशाला व खेल सामग्री के उपयोग की स्थिति की भी समीक्षा होगी।
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि एसएमसी से जुड़े सभी रिकॉर्ड और पत्राचार का कार्य विद्यालय मुखिया द्वारा ही किया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णयों को कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज कर हस्ताक्षर किए जाएंगे और स्कूल की मासिक आय-व्यय का विवरण भी समिति के सामने रखा जाएगा। साथ ही लंबित मामलों के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर उसकी नियमित समीक्षा की जाएगी।


राजकीय स्कूलों में अब हर महीने के आखिरी शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक अनिवार्य होगी। यदि शनिवार को अवकाश हुआ तो बैठक अंतिम सप्ताह के किसी भी दिन की जा सकेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाना है।
- महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed