सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A touching description of the events of the Mahabharata is given in the Srimad Bhagwat Katha.

Jind News: श्रीमद्भागवत कथा में महाभारत प्रसंगों का हुआ मार्मिक वर्णन

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Mar 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
A touching description of the events of the Mahabharata is given in the Srimad Bhagwat Katha.
फोटो कैप्शन08जेएनडी40-कथावाचन करते हुए कथावाचक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
नरवाना। दबलैन स्थित डेरा बाबा फकीरां वाला में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। डेरा महंत हरिओम भारती के सानिध्य में आयोजित दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया।
Trending Videos

कथावाचक बाल योगी रंजना नंद दास महाराज ने अपने मुखारविंद से महाभारत के प्रसंगों का संगीतमयी और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भीष्म पितामह की शरशय्या और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश का अत्यंत मार्मिक चित्रण किया। जैसे ही इन प्रसंगों का वर्णन हुआ पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि महाभारत केवल एक युद्ध की कथा नहीं बल्कि धर्म और अधर्म के बीच के संघर्ष का प्रतीक है। जब-जब संसार में अधर्म और अन्याय बढ़ता है तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर बुराई का अंत करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं।
इस दौरान भजन गायकों ने कन्हैया ले चल परली पार और यदा-यदा ही धर्मस्य जैसे भजनों व श्लोकों का गायन किया जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। यह कथा 14 मार्च तक होगी। इस मौके पर सरपंच कुलदीप मोर उर्फ काला, पूर्व सरपंच राजवीर मोर, तेजपाल शर्मा, पूर्व सरपंच अंग्रेज पाल, जसवीर मोर, जयप्रकाश मोर, ठेकेदार सुभाष चहल, भीम पंघाल, प्रदीप गिल और रमेश नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed