{"_id":"69b0f9b54db93a88e90875c3","slug":"video-toilet-water-tap-lying-broken-in-jind-civil-hospital-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नागरिक अस्पताल में खराब पड़ी शौचालय की पानी की टूंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नागरिक अस्पताल में खराब पड़ी शौचालय की पानी की टूंटी
नागरिक अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। अस्पताल के शौचालय में लगी पानी की टूंटी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। स्थिति यह है कि टूंटी को अस्थायी रूप से रस्सियों के सहारे बांधकर रखा गया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं।
इसके अलावा उनके साथ आने वाले परिजन भी अस्पताल की सुविधाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में शौचालय जैसी जरूरी सुविधा का सही स्थिति में न होना लोगों के लिए समस्या बन गया है। मरीजों का कहना है कि टूंटी ढीली होने के कारण पानी सही तरीके से नहीं निकलता और कई बार पानी इधर-उधर फैल जाता है, जिससे गंदगी भी फैलने लगती है।
अस्पताल में आए कुछ लोगों ने बताया कि टूंटी को ठीक कराने की बजाय उसे रस्सी से बांधकर अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है, जो लंबे समय से उसी हालत में है। इससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द टूंटी को ठीक करवाया जाए और शौचालयों की नियमित रूप से जांच व सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।