Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
INLD held a meeting in Gohana, Sonipat regarding the Narwana Youth Conference, enthusiasm among the workers
{"_id":"69b136adfe281c6c9604bed2","slug":"video-inld-held-a-meeting-in-gohana-sonipat-regarding-the-narwana-youth-conference-enthusiasm-among-the-workers-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना युवा सम्मेलन को लेकर सोनीपत के गोहाना में इनैलो की बैठक, कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना युवा सम्मेलन को लेकर सोनीपत के गोहाना में इनैलो की बैठक, कार्यकर्ताओं में उत्साह
23 मार्च को नरवाना में होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर इंडियन नैशनल लोकदल की बैठक शहर में स्थानीय नेता अतुल मलिक के घर पर आयोजित की गई। बैठक में गोहाना और बरोदा हलके के इनैलो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में सम्मेलन के जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा और पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि नरवाना में होने वाला युवा सम्मेलन संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
बैठक में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचकर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करते नजर आए।
सोनीपत से आए प्रभारियों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी, ताकि नरवाना का युवा सम्मेलन सफल बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।