{"_id":"69b14b8c83591461b90ae6e0","slug":"video-the-woman-body-was-cremated-in-the-afternoon-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: फैक्टरी में आग से झुलसी महिला के शव का दोपहर बाद किया गया अंतिम संंस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: फैक्टरी में आग से झुलसी महिला के शव का दोपहर बाद किया गया अंतिम संंस्कार
सात मार्च को सफीदों की भाट कालोनी फैक्टरी में आग में झुलसने से गीता कालोनी निवासी कमलेश की मंगलवार को मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए पीड़ितों की कमेटी बनाई गई। हालांकि सुबह शव का संस्कार करने से परिजनों ने मना कर दिया था, लेकिन दोपहर बाद परिजनों ने कमेटी के माध्यम से सरकार को मांग पत्र भेजकर शव का संस्कार किया।
सामाजिक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता बुधवार को गीता कालोनी में कमलेश के घर पर पहुंचे और वहां पर एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें पीड़ित परिवार व अन्य समाज के 20 लोगों को शामिल किया गया। कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजकर मृतकों के परिजनों को एक करोड़ व घायलों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने की मांग की है। इसके अलावा आरोपियों पर हत्या की धाराएं जोड़ने की मांग की। इसके अलावा पीड़ितों के अस्पताल में इलाज पर जो रुपये खर्च हुए हैं। वह वापस दिलवाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया था कि उनका इलाज पर कोई खर्च नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।