Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
woman died after being scorched in a factory fire in Jind. Mamta of Safidon was undergoing treatment at a private hospital in Panipat
{"_id":"69b0e1fe6fecdbcbb100ab8b","slug":"video-woman-died-after-being-scorched-in-a-factory-fire-in-jind-mamta-of-safidon-was-undergoing-treatment-at-a-private-hospital-in-panipat-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में फैक्टरी में आग लगने से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, सफीदों की ममता पानीपत के निजी अस्पताल में थी उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में फैक्टरी में आग लगने से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, सफीदों की ममता पानीपत के निजी अस्पताल में थी उपचाराधीन
सफीदों शहर की भाट कॉलोनी में रंग-गुलाल की फैक्टरी में लगी आग में झुलसी एक और महिल ने पानीपत के एक निजी अस्प्ताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की पहचान न्यू गीता कॉलोनी सफीदों निवासी 35 वर्षीय ममता के तौर पर हुई है। वहीं प्रशासन ने वार्ड-4 में स्थित एक डिस्पोजल की अवैध फैक्टरी को सील कर दिया है।
सफीदों में हुई दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन गंभीर हो गया है। सोमवार को तहसीलदार राजेश गर्ग डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वार्ड-4 में छापेमारी की, जहां पर बिना कागजातों के डिस्पोजल बनाने वाली फैक्टरी चल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया। वहीं प्रशासन ने आगजनी के मामले में एएसपी सोनाक्षी सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है।
इस पूरे मामले की जांच कर एसआईटी को 15 दिन में रिपोर्ट भेजनी होगी। इस घटना में अब तक सात महिलाओं की मौत हो चुकी है। घटना के दिन शनिवार को गुड्डी, उषा, पूजा और पिंकी की मौत हो गई थी वहीं रविवार को सरिता और धनपति की मौत हो गई थी। न्यू गीता कॉलोनी निवासी ममता ने भी सोमवार को पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रशासन के अनुसार हालांकि पीजीआई रोहतक में तीन महिलाएं उपचाराधीन हैं वहीं हिसार में एक और पानीपत में भी एक घायल दाखिल है। घटना के दौरान फैक्टरी में 21 मजदूर थे, जिसमें चार महिला मजदूर छत से कूदकर बच निकली थी जबकि 17 मजदूर अंदर थे। जो झुलस गए थे, उनमें 13 महिलाएं थी। इनमें से सात महिलाओं की अब तक मौत हो चुकी है।
डेढ़ साल से अवैध रूप से चल रही थी फैक्टरी
जांच में यह भी सामने आया है कि रंग-गुलाल बनाने वाली यह फैक्टरी करीब डेढ़ साल से अवैध रूप से चल रही थी। हालांकि हर साल यह फैक्टरी होली पर बंद हो जाती थी, लेकिन इस बार होली के बाद भी फैक्टरी में काम चल रहा था। हालांकि इस फैक्टरी के दो मालिक रह चुके हैं।
अवैध फैक्टिरियों के खिलाफ अभियान चलाएगा प्रशासन
जिले में अवैध रूप से चल रही फैक्टिरियों के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाएगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध रूप से चलने वाली फैक्टिरियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सील किया जाए। सफीदों के अलावा जींद शहर के रघुनगर, श्याम नगर, राम नगर, राम कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी समेत ऐसी दर्जनभर कॉलोनी है, जिनमें धड़ल्ले से अवैध फैक्टरी चल रही है।
अवैध फैक्टरी में हुई आगजनी मामले की जांच एएसपी सोनाक्षी सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी करेगी। इसमें डीएसपी सफीदों, शहर थाना प्रभारी, सफीदों सीआईए और महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। गठित एसआइटी 15 दिन मे जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट एसपी कुलदीप सिंह सौपेंगी। फैक्टरी मालिक राकेश को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।