सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused who took 27 lakh rupees is on one day's remand.

Jind News: 27 लाख लेने वाला एक दिन के रिमांड पर आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The accused who took 27 lakh rupees is on one day's remand.
web -
विज्ञापन
नरवाना। 27 लाख रुपये लेने वाले मां-बेटी के रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं मामले में शामिल मां और बेटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही हैं।
Trending Videos

सात मार्च को एक महिला ने एफआईआर में बेटी के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था। शिकायत में एक पिज्जा संचालक और दोस्त को आरोपी बताया गया था। इस पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। अगले दिन पिज्जा संचालक के चाचा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि महिला ने झूठा आरोप लगाकर बयान बदलने के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों पक्षों के बीच 27 लाख रुपये में समझौता तय हुआ। बताया गया कि पीड़ित पक्ष हिसार रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर पैसे देने पहुंचा और मां-बेटी के रिश्तेदार को 27 लाख रुपये सौंप दिए। इसी दौरान पहले से मौके पर मौजूद सीआईए टीम ने आरोपी रिश्तेदार को रकम सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
वर्जन
मामले में मां और बेटी की गिरफ्तारी के लिए सिटी थाना और सीआईए की संयुक्त टीम गठित की गई है। पुलिस टीम दूसरे जिलों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कमलदीप राणा,डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed