{"_id":"69b1542e91eebbd42a0099d4","slug":"drinking-water-crisis-at-igraah-sports-stadium-stray-animals-causing-havoc-due-to-broken-boundary-wall-jind-news-c-199-1-jnd1010-149728-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ईगराह खेल स्टेडियम में पेयजल संकट, चहारदीवारी टूटने से आवारा पशुओं का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ईगराह खेल स्टेडियम में पेयजल संकट, चहारदीवारी टूटने से आवारा पशुओं का उत्पात
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
11जेएनडी10: प्रदीप रेढू।
विज्ञापन
11जेएनडी10
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव ईगराह स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप रेढू ने बताया कि गर्मी शुरू होने के बावजूद स्टेडियम में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
यहां सुबह-शाम अभ्यास के लिए आने वाले दर्जनों गांवों के युवाओं को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है। इसके साथ ही स्टेडियम की चहारदीवारी कई स्थानों से टूटी है जिससे आवारा पशु अंदर घुसकर पौधों और ट्रैक को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रदीप रेढू ने डीसी और जिला खेल अधिकारी से मांग की है कि खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए स्टेडियम में पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए और चहारदीवारी की मरम्मत कराई जाए ताकि आवारा पशुओं के प्रवेश पर रोक लग सके।
Trending Videos