सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Misdeed with Girl in Jind

Haryana: पिज्जा लेने गई युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, जान से मारने का किया प्रयास; केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने युवती का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

Misdeed with Girl in Jind
युवती के साथ दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

पिज्जा लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुकान संचालक ने दोस्त के साथ मिलकर युवती को दुकान के अंदर बने केबिन में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी संचालक सुमित और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos


परिजनों ने लगाए आरोप
शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एफआईआर में बताया कि शहर में एक स्कूल के सामने उनका शिक्षण संस्थान है, जहां वह अपनी बेटी के साथ रोजाना आती-जाती है। आरोप लगाया कि रास्ते में सुंदरपुरा निवासी सुमित तथा उसका एक दोस्त अक्सर उनकी बेटी का रास्ता रोककर उससे जबरन बात करने की कोशिश करते थे और धमकाते भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 23 फरवरी की घटना
23 फरवरी को उनकी बेटी संस्थान से पिज्जा लेने के लिए सुमित की दुकान पर गई थी। आरोप है कि वहां सुमित और उसके दोस्त ने युवती को पकड़ लिया। फिर सुमित उसे जबरदस्ती दुकान के अंदर बने केबिन में ले गया जबकि उसका साथी मुख्य गेट बंद कर बाहर खड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोपी ने हत्या का किया प्रयास
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने युवती का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आरोपी को कई बार समझाने का प्रयास किया गया था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस ने ओम पिज्जा के संचालक सुमित और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed