सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special train will run for Kurukshetra Geeta Jayanti

Jind News: कुरुक्षेत्र गीता जयंती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 21 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Special train will run for Kurukshetra Geeta Jayanti
20जेएनडी17-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से 22 नवंबर से कुरुक्षेत्र के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव को लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को सुविधा दी है। इससे यात्री ट्रेन में सफर कर गीता जयंती समारोह देखने के लिए कुरुक्षेत्र जा सकेंगे। इससे यात्री समारोह में शामिल होकर शाम को वापस लौट सकेंगे।
Trending Videos

ट्रेन नंबर 04481-82 जींद-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 नवंबर, 23 नवंबर, 25 नवंबर, 29 नवंबर, 30 नवंबर व पांच दिसंबर को रहेगा। जींद से कुरुक्षेत्र की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है। ट्रेन में यह सफर यात्री तीन घंटे में तय कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षाें की तरह अभी रोडवेज की ओर से कुरुक्षेत्र गीता जयंती समारोह के लिए कोई स्पेशल बस नहीं चलाई गई है। ऐसे में जींद से कुरुक्षेत्र गीता जयंती में जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत है। ट्रेन नंबर 04482 जींद से सुबह साढ़े दस बजे रवाना होगी, जो उचाना, घसाे, नरवाना, कलायत, कैथल, टीक के रास्ते दोपहर 1:20 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 04481 कुरुक्षेत्र से दोपहर दो बजे जींद के लिए रवाना होगी, जो वापसी में शाम को लगभग पांच बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र में हर साल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाता है। तीर्थ यात्री ब्रह्म सरोवर और सन्निहित जैसे पवित्र सरोवरों में स्नान करते हैं।
गीता जंयती महोत्सव के दौरान श्लोक गायन, भजन, कथा वाचन, नृत्य प्रदर्शन और पुस्तक प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां होती है, जिसको देखने जगह-जगह से श्रद्धालु कुरुक्षेत्र पहुंचते हैं।

फिलहाल कुरुक्षेत्र के लिए दौड़ती हैं तीन ट्रेनें
जींद से कुरुक्षेत्र रूट पर तीन पैसेंजर ट्रेन दौड़ती है। इसमें पहली ट्रेन 54038 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह सुबह 5:25 बजे चलती है, जो 8:50 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन नंबर 54040 सुबह 8:40 बजे जींद से चलकर सुबह 11:30 कुरुक्षेत्र पहुंचती है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 54048 शाम 5:50 बजे जींद से चलती है और रात 9:20 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती है।


कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव को लेकर स्पेशल ट्रेन जाएगी। 22 नवंबर से यह ट्रेन चलेगी जो पांच दिसंबर तक छह दिन तक आवागमन करेगी।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article