{"_id":"69f24e056f2274078a005c68","slug":"staged-a-protest-against-the-corporation-managements-decisions-by-holding-a-gate-meeting-jind-news-c-199-1-jnd1010-152530-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ जताया विरोध
विज्ञापन
29जेएनडी12: विरोध प्रदर्शन करते हुए हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्य। एसोसिएशन।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मांगों को लेकर हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का विरोध आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 13 अप्रैल से शुरू हुआ यह आंदोलन अब प्रदेश के कई जिलों में फैल चुका है।
बुधवार को हिसार, जींद, भिवानी और पंचकूला समेत कई जिलों में गेट मीटिंग्स आयोजित की गईं। जींद इकाई ने प्रधान विकास मलिक के नेतृत्व में गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जोगिंदर कौशिक, आनंद, महेश, दीपक, नागेंद्र, अशोक, कवलजीत और जोजो तनेजा सहित कई इंजीनियर मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिना ठोस कारण के किए गए तबादले न केवल अधिकारियों का मनोबल गिराते हैं बल्कि कार्य व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्होंने अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई और कहा कि इस दिशा में तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
केंद्रीय निकाय के निर्देशानुसार आंदोलन को और तेज करते हुए इंजीनियरों ने रोजाना दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। यह कार्य बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता।
एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी जायज मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इससे बिजली सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।
बढ़ती जा रही इंजीनियरों में नाराजगी
इंजीनियर्स एसडीओ जोजो तनेजा के मनमाने तबादले के विरोध, अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दादरी घटना में कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। एसोसिएशन की ओर से मामले को लेकर पहले ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक निगम प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे इंजीनियरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Trending Videos