{"_id":"69b9a185b2ed28504603eb04","slug":"students-gherao-vice-chancellors-office-at-crsu-stage-protest-jind-news-c-199-1-jnd1010-150109-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन
विज्ञापन
17जेएनडी36: सीआरएसयू में छात्र नेता रौनक खत्री और एनएसयूआई सदस्य कुलपति कार्यालय का घेराव करते
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र हितों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता रौनक खत्री और एनएसयूआई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कुलपति कार्यालय में मौजूद नहीं थे। छात्रों ने रजिस्ट्रार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
घेराव के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दे रखे। होस्टल और मेस में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की। एससी और बीसी वर्ग के छात्रों की लंबे समय से रुकी हुई छात्रवृत्ति को तुरंत जारी करने की मांग उठाई गई।
इसके अलावा, छात्रों ने उन प्रोफेसरों के खिलाफ उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच की मांग की जिनके खिलाफ हाल ही में एफआईआर दर्ज हुई है।
रौनक खत्री ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ रही है और जांच में पारदर्शिता होना विश्वविद्यालय की गरिमा के लिए अनिवार्य है। रौनक खत्री ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वहीं, एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि संगठन हमेशा छात्रों की आवाज उठाता रहा है और अधिकारों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने रजिस्ट्रार से मांग की कि इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाया जाए। इस अवसर पर जयदीप सिंधु, अजमेर रेढू, डॉ. मोहित नैन, मंजीत खोखरी, सचिन राठी, रविंद बडौदा, प्रवेश लाठर, आशीष मलिक, सुखविंद्र ढुल सहित एनएसयूआई सदस्य और छात्र मौजूद रहे।
Trending Videos