सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students Immersed in the Colors of Heritage and Modernity

Jind News: विरासत और आधुनिकता के रंगों से सराबोर हुए विद्यार्थी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students Immersed in the Colors of Heritage and Modernity
30जेनएडी24: सीआरएसयू में चित्रकार दीपक कौशिक को सम्मानित करते कुलपति प्रो. रामपाल सैनी। संवाद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को ललित कला विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी कलादर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का नेतृत्व कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने किया।
Trending Videos


30 अप्रैल से चार मई तक चलने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, स्केचिंग, मूर्तिकला और इंस्टॉलेशन आर्ट के माध्यम से सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों को जीवंत कर दिया। कुलपति ने कहा कि कला समाज का सजीव दर्पण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक आयोजन नहीं बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता की सराहना की।

चित्रकार दीपक कौशिक और मूर्तिकार प्रदीप कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। यह प्रदर्शनी न केवल कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी।

विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए मिक्स्ड मीडिया व पर्यावरणीय प्रोजेक्ट्स ने आने वाले भविष्य की संभावनाओं को मजबूती से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश बंसल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अंजली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed