सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students Outraged Over Non-Receipt of Scholarships; ABVP Warns of Agitation

Jind News: छात्रवृत्ति न मिलने से विद्यार्थियों में रोष, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students Outraged Over Non-Receipt of Scholarships; ABVP Warns of Agitation
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थियों को समय पर स्कॉलरशिप न मिलने पर विरोध जताया है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन विश्वविद्यालय परिसर से लेकर जिला स्तर तक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
Trending Videos

एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी और अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लो ने बताया कि ओबीसी वर्ग के छात्रों को पिछले तीन वर्षों से और अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को एक वर्ष से छात्रवृत्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक लापरवाही के कारण हजारों गरीब विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई जारी रखने का संकट खड़ा हो गया है। कई संस्थानों की ओर से फीस न भरने पर छात्रों को परीक्षा से वंचित करने की धमकियां दी जा रही हैं जिसे परिषद ने पूरी तरह अनुचित बताया है।
परिषद ने मांग की है कि लंबित छात्रवृत्ति तुरंत जारी की जाए और भविष्य के लिए एक समय सीमा निर्धारित हो। जब तक स्कॉलरशिप नहीं आती, तब तक किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने से न रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed