{"_id":"69baf9a9d94ecacfe60b7127","slug":"sureshs-behavior-changed-after-the-marriage-jind-news-c-199-1-sroh1006-150170-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पत्नी की हत्या साइड स्टोरी-शादी के बाद बदल गया था सुरेश का व्यवहार, दोनों में होने लगे थे झगड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पत्नी की हत्या साइड स्टोरी-शादी के बाद बदल गया था सुरेश का व्यवहार, दोनों में होने लगे थे झगड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिस पत्नी के संग सुरेश ने जिंदगी के 16 साल बिताए, औलाद की चाह में दूसरी पत्नी घर लाते ही सुरेश उसी से दूरी बनाने लगा था। बीते 15 दिन में सुरेश ने सुनीता से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। इसी बात को लेकर सुनीता की सुरेश से कहासुनी होने लगी थी। बुधवार को भी पति-पत्नी में बदले व्यवहार को लेकर बात शुरू हुई और सुनीता की हत्या के साथ हमेशा के लिए खत्म हो गई।
शुरुआती जांच में पता चला है कि सुरेश की दूसरी शादी के बाद से ही उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। पहले वह शांत स्वभाव का था लेकिन शादी के बाद वह अक्सर चिड़चिड़ा और तनाव में रहने लगा था। उसकी पहली पत्नी सुनीता के साथ आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होते रहती थी।
सुनीता अक्सर सुरेश को छोटी-छोटी बातों पर टोकती थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। बताते हैं कि बुधवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर दरांत से हमला कर सुनीता की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई दूसरी पत्नी सविता पर भी उसने कई वार किए।
फोन पर बोला-आत्मसमर्पण करूंगा, नहीं पहुंचा थाना
वारदात के बाद सुरेश ने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने दोनों पत्नियों को मार डाला है। कहा, अब वह सीधे सरफाबाद चौकी जाएगा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर देगा। हालांकि, वह पुलिस चौकी नहीं पहुंचा। इस बीच परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
Trending Videos