सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Battle for Cylinders Begins at 4:30 AM; Consumers Fed Up

Jind News: सिलिंडर के लिए सुबह साढ़े चार बजे से जंग, उपभोक्ता हुए तंग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The Battle for Cylinders Begins at 4:30 AM; Consumers Fed Up
30जेएनडी20:हुडा ग्राउंड में गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद।
Trending Videos

जिले में पारस गैस एजेंसी पर सिलिंडर मिलने की उम्मीद में उपभोक्ता सुबह साढ़े चार बजे से लाइन में लग रहे हैं लेकिन साढ़े 10 घंटे इंतजार के बाद सिलिंडर की गाड़ी शाम तीन बजे तक पहुंच रही है। हालांकि दूसरी गैस एजेंसियों पर ऐसी भीड़ देखने को नहीं मिल रही।
हुडा ग्राउंड में सोमवार को लोग सुबह साढ़े चार बजे से लाइन में लगना शुरू हो गए। घर के सारे काम छोड़कर तीन बजे तक सिलिंडर गाड़ी का इंतजार करते रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे इंतजार के बावजूद उन्हें समय पर सिलिंडर मिल जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता सतबीर, नगूरां निवासी मनोज, गढवाली निवासी जगदीश का कहना है कि सिलिंडरों की सप्लाई समय पर नहीं पहुंचती। इससे पूरे दिन इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को भी सिलिंडरों से भरी गाड़ी करीब तीन बजे पहुंची। इससे सुबह से लाइन में लगे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी की ओर से न तो कोई पूर्व सूचना दी जाती है और न ही कोई नोटिस चस्पा किया जाता है। अगर समय पर गाड़ी आ जाए तो लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। वहीं एजेंसी की ओर से पूर्व में सूचना मिलने पर भी कुछ राहत मिल जाए।
समाधान के बजाय भीड़ और जाम को संभाल रही पुलिस
उपभोक्ताओं के अनुसार, प्रशासन भी व्यवस्था बनाने में नाकाम नजर आ रहा है। भीड़ और संभावित सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी जरूर लगाई जा रही है लेकिन इससे समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों का कहना है कि यदि गैस सिलिंडरों की सप्लाई समय पर पहुंचे और उचित प्रबंधन किया जाए तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्रशासन का दावा-एजेंसियों पर नियमित गैस आपूर्ति
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश आर्य ने कहा कि जिलेभर में कुल 24 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। सभी एलपीजी कंपनियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति बनी हुई है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के निर्धारित समय के भीतर रिफिल उपलब्ध करवाई जा रही है।
जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया
उन्होंने बताया कि गैस संबंधित समस्या के लिए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 01681-245375 है। इसमें लिपिक राममेहर दूरभाष नंबर 8529852002 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अजय कुमार एएफएसओ दूरभाष नंबर 8708858401 को जींद व जुलाना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उचाना व नरवाना के लिए राकेश कुमार एएफएसओ दूरभाष नंबर 9812530262 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सफीदों व पिल्लूखेड़ा के लिए एएफएसओ 8708673767 को व निरीक्षण खाद्य एवं पूर्ति सुरेन्द्र सिंह दूरभाष नंबर 9996755395 को अलेवा खंड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

30जेएनडी20:हुडा ग्राउंड में गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद

30जेएनडी20:हुडा ग्राउंड में गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद

30जेएनडी20:हुडा ग्राउंड में गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद

30जेएनडी20:हुडा ग्राउंड में गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed