{"_id":"69d54f54750e673526077cb4","slug":"samyukt-kisan-morchas-sit-in-protest-continues-in-narwana-jind-news-c-199-1-jnd1010-151240-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का धरना मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पहले यह धरना लघु सचिवालय परिसर में चल रहा था जिसे अब नई अनाज मेला मंडी में स्थानांतरित कर दिया गया है। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह कर रहे हैं।
किसान मंडी व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। मा. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार चंदे के बदले बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। इन नीतियों के चलते किसान अपनी पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने में सक्षम नहीं होंगे और उन्हें मजबूर होकर औने-पौने दामों पर फसल बेचनी पड़ेगी।
उन्होंने आशंका जताई कि ये फैसले मंडी व्यवस्था के खात्मे की दिशा में अंतिम कदम साबित हो सकते हैं। किसान नेता ने कहा कि यदि समय रहते इन नीतियों का विरोध नहीं किया गया तो आने वाले समय में किसानों की स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
इस अवसर पर सतबीर गलाडी, बलवान सिंह, गुरदेव सिंह, अलबेल सिंह, मांगे राम, दिनेश कर्मगढ़, हरिकेश, हवा सिंह, रत्न सिंह, निहाल सिंह, जसवंत सिंह, बदन सिंह, फतेह सिंह, सतबीर चोपड़ा मौजूद रहे।
Trending Videos