सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   They procure onions from Rajasthan and sell them at wholesale markets in various cities.

Jind News: व्यापारी से मारपीट कर छीने 25 हजार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
They procure onions from Rajasthan and sell them at wholesale markets in various cities.
विज्ञापन
जींद। ईक्कस गांव के पास सब्जी मंडी में प्याज बेचने आ रहे व्यापारी के साथ अज्ञात ने मारपीट कर 25 हजार रुपये छीन लिए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हिसार जिला के सदलपुर हाल आबाद कालवास निवासी सुरेश ने एफआईआर में बताया कि वह राजस्थान से प्याज लेकर अलग-अलग शहरों की मंडी में बेचते हैं। सीकर से गाड़ी में प्याज लेकर वह पांच अप्रैल सुबह जींद की सब्जी मंडी में लेकर गए थे। तड़के तीन बजे वह जब ईक्कस गांव के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद युवक ने उनके साथ मारपीट कर ईंट से हमला कर दिया जिससे उनको गभीर चोटें आईं। इसके बाद वह उससे 25 हजार रुपये छीनकर भाग गया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने तथा छीनाझपटी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed