सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The deadline to apply to Model Culture Schools is April 15.

Jind News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The deadline to apply to Model Culture Schools is April 15.
12जेएनडी01:जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय जींद। - फोटो : संघ के बैठक में मौजूद शहर के गणमान्य नागरिक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई है। 16 अप्रैल को ड्रॉ के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन होगा जबकि 17 अप्रैल को प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।
Trending Videos

यदि प्रथम चरण के बाद सीटें खाली रह जाती हैं तो 18 अप्रैल से दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में वर्तमान समय में 218 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं जिनमें से 165 विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं जबकि शेष विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया जारी है। इन स्कूलों में मुख्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा 1420 मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय भी प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे हैं।
दाखिले के निर्धारित मापदंडों के अनुसार, पहली कक्षा में प्रति सेक्शन 30 विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा और यह प्रवेश केवल अंग्रेजी माध्यम में होगा। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक प्रति सेक्शन 35 और कक्षा नौवीं से 12वीं तक 40 विद्यार्थियों की सीमा निर्धारित की गई है। कक्षा छठी, नौवीं और 11वीं में नए दाखिले केवल तभी किए जाएंगे जब सीटें खाली होंगी।
स्कूल प्रबंधन समितियां उपलब्ध संसाधनों और कमरों के आधार पर सेक्शन और सीटों का निर्धारण करेंगी। नए और पुराने विद्यार्थियों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार अंग्रेजी या हिंदी माध्यम में दाखिला दिया जाएगा।

वर्जन
दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या परिवार पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। आवेदन फार्म स्कूलों की ओर से अभिभावकों को निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों के दस्तावेज अधूरे होंगे, उन्हें अस्थायी दाखिला देकर 30 दिन का समय दिया जाएगा। -रितु पंघाल जिला शिक्षा अधिकारी,जींद।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed