{"_id":"69d942b6b2412904d602e215","slug":"the-government-will-purchase-every-grain-of-the-crop-agriculture-minister-shyam-singh-jind-news-c-199-1-sroh1006-151426-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार खरीदेगी फसल का हर दाना : कृषि मंत्री श्याम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार खरीदेगी फसल का हर दाना : कृषि मंत्री श्याम सिंह
विज्ञापन
10जेएनडी26-अनाज मंडी का दौरा करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करती है और किसी भी किसान की मेहनत खराब नहीं होने दी जाएगी। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार को जुलाना, जींद तथा उचाना की अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा जे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े।
उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में गेहूं की खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। साथ ही बारिश या मौसम में बदलाव को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त तिरपाल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं निरंतर ठीक रहनी चाहिए।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडियों में गेंहू की आवक एक साथ ज्यादा मात्रा में आने की संभावना है, लिहाजा सभी खरीद एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर एसडीएम होशियार सिंह, जींद के एसडीएम सत्यवान सिंह मान, उचाना के एसडीएम रमित यादव, डीएफएससी राजेश कुमार, मार्किट कमेटी जुलाना चेयरमैन मनोज शर्मा, मार्किट कमेटी जींद के चेयरमैन मनीष बबलू, सचिव संजीव जांगड़ा, हरिदास सैनी, सुशील सिहाग, सोनू भारद्वाज, सचिव कोमिला, योगेश कुमार, बीडीपीओ उचाना शमशेर नैन, पवन लाठर मौजूद रहे।
Trending Videos