{"_id":"6a319aec7d7d5b7ba5056554","slug":"the-income-of-roadways-increased-to-rs-11-lakh-due-to-the-movement-of-devotees-jind-news-c-199-1-sroh1006-155203-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: श्रद्धालुओं की आवाजाही से रोडवेज की आय बढ़कर 11 लाख रुपये पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: श्रद्धालुओं की आवाजाही से रोडवेज की आय बढ़कर 11 लाख रुपये पहुंची
विज्ञापन
16जेएनडी16-बस अड्डे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। सोमवती अमावस्या के अवसर पर पांडू पिंडारा तीर्थ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का सीधा लाभ रोडवेज विभाग को मिला। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते सोमवार को रोडवेज के राजस्व में भी इजाफा हुआ। सामान्य दिनों की तुलना में लगभग एक लाख रुपये अधिक आय हुई और विभाग की दैनिक कमाई दस लाख रुपये से बढ़कर करीब 11 लाख रुपये तक पहुंच गई।
अमावस्या स्नान के लिए जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडू पिंडारा तीर्थ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने निजी वाहनों के साथ-साथ रोडवेज बसों का भी व्यापक उपयोग किया, जिससे सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। कई प्रमुख रूटों पर बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं।
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए और अतिरिक्त बस फेरे लगाए। कैथल, रोहतक, भिवानी व हिसार रूट पर स्पेशल बसों का संचालन किया गया। वहीं नरवाना, असंध और गोहाना रूट पर भी यात्रियों की भीड़ बनी रही। डिपो के अनुसार 10 जून को 9,52,201 रुपये, 11 जून को 10,67,215 रुपये, 12 जून को 9,36,861 रुपये, 13 जून को 10,62,355 रुपये, 14 जून को 10,52,546 रुपये और 15 जून को 12,66,826 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
वर्जन
सामान्य दिनों में डिपो की दैनिक आय लगभग दस लाख रुपये के आसपास रहती है, लेकिन अमावस्या के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने से सोमवार को यह आंकड़ा 11 लाख रुपये तक पहुंच गया। इससे विभाग को करीब एक लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज जींद डिपो