सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The picture of Jind assembly constituency will change after the completion of development works: Middha

विकास कार्यो के पूरा होने पर बदलेगी जींद विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर : मिड्ढा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The picture of Jind assembly constituency will change after the completion of development works: Middha
फोटो 16जेएनडी20-विश्राम गृह में बैठक के दौरान अ​धिकारियों को दिशा-निर्देश देते डिप्टी स्पीकर डॉ - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की धनराशि से विभिन्न विकास परियोजनाएं क्रियांवित की जा रही हैं। विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। डिप्टी स्पीकर सोमवार को विश्राम गृह में विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उनके साथ डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा, एडीसी प्रदीप कुमार, डीएमसी अनिल दून, एमडी शुगर मिल गुलजार मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा जींद विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर मूर्त रूप दिया जाए। जिन परियोजनाओं की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा कर कार्य प्रारंभ करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।


बरसाती सीजन से पहले नालों और सीवरेज की करें सफाई
डिप्टी स्पीकर ने जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती सीजन को देखते हुए शहर के सभी नालों और सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त रखें। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को कहा कि शहर में बिजली के तार, केबल या अन्य उपकरण दुरूस्त करने के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये की धन राशि खर्च की जा रही है। इसके अलावा जिन गांवों में लाइब्रेरी बनाई जा रही है। उन्हें भी शीघ्र पूरा करवाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित किया जएगा। लिहाजा पालिका बाजार में आगजनी जैसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए सार्थक कार्य योजना तैयार करें ,ताकि रोहतक जैसी आगजनी की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed