सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Theft After Breaking Lock of Mobile Shop; FIR Filed

Jind News: मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी, एफआईआर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Theft After Breaking Lock of Mobile Shop; FIR Filed
30जेएनडी14: सीसीटीवी में कैद चोर। वीडियो ग्रेब।
विज्ञापन
नरवाना। गांव बेलरखा में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। घटना 27 और 28 मार्च की रात की है। सदर थाना पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दुकान से चोरी करते एक युवक सीसीटीवी में दिखा है।
Trending Videos

गांव बेलरखा निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि गांव में उनकी महाकाल मोबाइल रिपेयरिंग के नाम से दुकान है। 27 मार्च की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। 28 मार्च को सुबह करीब आठ बजे जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से रिपेयर के लिए आए पांच मोबाइल फोन, एक 32 इंच एलईडी टीवी (वीडियोकॉन), 15 से 20 ईयरबड्स और अन्य सामान चोरी मिला। साहिल ने आशंका जताई कि चोर रात के समय दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
थाना सदर नरवाना पुलिस ने दुकान मालिक साहिल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed