सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To prevent theft in villages, the Panchayat should conduct regular Tikri patrol.

Jind News: गांवों में चोरी रोकने के लिए ठिकरी पहरा नियमित कराए पंचायत

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
To prevent theft in villages, the Panchayat should conduct regular Tikri patrol.
15जेएनडी12-पुलिस चौकी दनौदा में हुई बैठक में चर्चा करते सरपंच और प्रभारी रामकुमार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। पुलिस चौकी दनौदा परिसर में रविवार को थाना सदर नरवाना प्रभारी रामकुमार और चौकी दनौदा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सरपंचों की बैठक हुई। इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहयोग को मजबूत बनाना रहा।
Trending Videos

सरपंचों को विशेष रूप से भैंस चोरी की घटनाओं पर अंकुश, नशा तस्करी व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता, तथा गांवों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही गांव स्तर पर रात्रि सुरक्षा के लिए ठिकरी पहरा (रात्रि गश्त) नियमित रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी रामकुमार ने कहा कि पुलिस और ग्रामीण समाज के संयुक्त प्रयासों से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि गांवों में जागरूकता बैठकें आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सरपंच दनौदा कलां किताबो देवी सरपंच दनौदा कलां, जितेंद्र सिंह दनौदा खुर्द, जनक जाजनवाला, कुलदीप कलौदा खुर्द, बीरू कलौदा कलां, जयप्रकाश सैंथली, मोनू भिखेवाला, सुखदेव सिंह सच्चाखेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed