{"_id":"69f24e6a18d81a536f0d2a82","slug":"two-meetings-of-the-city-council-will-be-held-today-to-discuss-development-works-jind-news-c-17-1-rtk1052-847645-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नगर परिषद की दो बैठकें आज विकास कार्यों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नगर परिषद की दो बैठकें आज विकास कार्यों पर होगा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
नरवाना। नगर परिषद की वीरवार को अप्रैल को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दो बैठकें होंगी। पार्षदों, मनोनीत पार्षदों व गणमान्यों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। बैठक की शुरुआत बजट चर्चा से होगी। बाद में विशेष सदन में विकास कार्यों पर मंथन होगा। यह जानकारी नगर परिषद के सचिव संदीप ने दी है।
पहली बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद विशेष सदन की बैठक आयोजित होगी। शहर के विकास कार्यों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद प्रधान मुकेश रानी मिर्धा करेंगी। परिषद की ओर से सभी पार्षदों, मनोनीत पार्षदों के साथ-साथ मंत्री कृष्ण बेदी और सांसद कुमारी शैलजा को भी बैठक में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया है।
विशेष सदन की बैठक में विकास से जुड़े कुल 9 िंदुओं पर चर्चा होगी। इनमें सीवरेज और वाटर सप्लाई कार्यों के चलते उखाड़ी गई सड़कों के बदले जन स्वास्थ्य विभाग से रोड कट चार्ज वसूलने का मुद्दा प्रमुख रहेगा। वहीं पं. दीन दयाल उपाध्याय डिजिटल लाइब्रेरी के स्थान परिवर्तन पर भी विचार किया जाएगा।