सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two sides clash on Narwana Hisar Road, three injured

Jind News: नरवाना हिसार रोड में दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two sides clash on Narwana Hisar Road, three injured
विज्ञापन
नरवाना। हिसार रोड स्थित आजाद इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी के समीप मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया। झगड़े में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा।
Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल जगबीर निवासी चमेला कॉलोनी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान 4-5 युवक कार में सवार होकर आए जो नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनकी गाड़ी से एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीछे से टक्कर लग गई। इस पर जब उसने और उसके भाई ने बीच-बचाव की कोशिश की तो कार सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। 7-8 लोगों ने उन पर ईंट-पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालात को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed