{"_id":"69cd613a286d4134390a3b11","slug":"upload-land-details-on-e-bhoomi-portal-by-april-30-jind-news-c-199-1-jnd1010-150907-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ई-भूमि पोर्टल पर 30 अप्रैल तक अपलोड करें जमीन का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ई-भूमि पोर्टल पर 30 अप्रैल तक अपलोड करें जमीन का विवरण
विज्ञापन
01जेएनडी06: ग्रामीणों को जानकारी देते हुए संपदा अधिकारी सत्यवान सिंह मान। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos
नरवाना। गांव मोहल खेड़ा स्थित शिव मंदिर में बुधवार को ई-भूमि पोर्टल को लेकर विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में संपदा अधिकारी सत्यवान सिंह मान ने ग्रामीणों को नई डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी।
संपदा अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने भूमि खरीद और अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सरल बनाने के उद्देश्य से ई-भूमि पोर्टल शुरू किया है। अब भूमि मालिकों को अपनी जमीन का पूरा विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा जिससे प्रक्रिया तेज और निष्पक्ष हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस योजना के पहले चरण के तहत 30 अप्रैल तक की समय सीमा तय की गई है। इस अवधि में भू-मालिकों को अपने स्वामित्व दस्तावेज, खसरा नंबर, रकबा और अन्य जरूरी जानकारी ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण करना बेहद जरूरी है ताकि प्रस्तावित विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।
संपदा अधिकारी ने बताया कि नरवाना क्षेत्र को इस योजना में प्रमुखता से शामिल किया गया है। यहां सेक्टर एक, दो , तीन, पांच, दस, 14, 15, 17, 18 और 19 के विकास के लिए करीब 2067 एकड़ भूमि खरीदे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सेक्टरों के विकसित होने से आधुनिक आवासीय कॉलोनियों के साथ-साथ व्यावसायिक और संस्थागत ढांचे का भी विस्तार होगा।
उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही नरवाना के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। एचएसवीपी की ओर से शिविरों में अधिकारियों की ओर से लोगों को पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने में सहायता दी जा रही है। इस दौरान एसडीओ तरुण भौंसले, जेई अनुज ढांडा, सरपंच, पटवारी और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।