सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   We Will Take BJP's Policies to Every Household: Devendra Atri

घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा की नीतियां : देवेंद्र अत्री

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
We Will Take BJP's Policies to Every Household: Devendra Atri
12जेएनडी16: करसिंधु में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्त
विज्ञापन
जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि भाजपा के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का उद्देश्य पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचना है। विधायक अत्री रविवार को गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत घसो, करसिंधु गांव पहुंचे थे। करसिंधु में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि भाजपा की सोच हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से हर वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में एमएसपी पर फसल खरीदी जा रही हैं जिससे उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके। मौके पर मंडल संयोजक सतनाम करसिंधु, मा. महाबीर, बलिंद्र, मनवीर, सचिन, बिंद्र गिल, दीपक, प्रदीप, कृष्ण, गुलाब चौहान, जगबीर मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed