सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women Burn Effigy of Congress; Raise Slogans in Support of 33% Reservation

Jind News: महिलाओं ने कांग्रेस का फूंका पुतला 33% आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women Burn Effigy of Congress; Raise Slogans in Support of 33% Reservation
30जेएनडी31: रोहतक रोड पर कांग्रेस का पुतला जलाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जींद। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर रोहतक रोड पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रीटा धीमान व संतोष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा पहुंचे। उन्होंने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में मतदान न करने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महिलाओं की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं 50 प्रतिशत भागीदारी की हकदार हैं, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण भी देने में साथ नहीं दिया। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह आगामी चुनाव में इसका जवाब दें। कार्यक्रम में रीटा धीमान ने भी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने के आरोप लगाए।
वहीं नगर परिषद की चेयरमैन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि देश की आधी आबादी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, लेकिन राजनीति में उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं की अनदेखी विपक्षी दलों को महंगी पड़ सकती है।
इस दौरान भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता शर्मा और नीरू जिंदल ने भी महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। सम्मेलन के अंत में महिलाओं ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और महिला आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed