{"_id":"69b7220c85fd354f97062dd7","slug":"134-students-from-kaithal-emerged-victorious-in-haryana-super-100-level-1-kaithal-news-c-245-1-kht1013-146432-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरियाणा सुपर-100 लेवल-1 में कैथल के 134 विद्यार्थियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरियाणा सुपर-100 लेवल-1 में कैथल के 134 विद्यार्थियों ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सुपर-100 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए आयोजित लेवल-एक प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। यह परीक्षा 11 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परिणाम के अनुसार प्रदेशभर से 2113 विद्यार्थी लेवल-2 चयन प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं, जबकि 650 से अधिक विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहीं कैथल जिले के 134 विद्यार्थियों ने लेवल-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रदेशभर में यह परीक्षा 178 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च गुणवत्ता वाली तैयारी उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना की सफलता और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को देखते हुए इस वर्ष चयनित विद्यार्थियों की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 कर दी है, ताकि अधिक से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। गौरतलब है कि हरियाणा सुपर-100 योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से की गई थी। अब तक इस योजना के तहत 100 से अधिक विद्यार्थी आईआईटी, लगभग 97 विद्यार्थी अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों व करीब 80 विद्यार्थी एम्स व विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयनित हो चुके हैं।
ऐसे होगी लेवल-2 चयन प्रक्रिया
लेवल-एक में सफल विद्यार्थियों को हरियाणा सुपर-100 कैंपस, कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय रिहायशी अकादमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। इस दौरान विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाएंगे। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का मूल्यांकन परीक्षण लिया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
वर्जन
जिले के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि जिले के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर-100 योजना आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने की एक उत्कृष्ट पहल है। लेवल-दो चयन प्रक्रिया में भी जिले के विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन कर अंतिम चयन सूची में स्थान बनाएंगे।
शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा लगातार निखर रही है और इसका परिणाम इस परीक्षा में देखने को मिला है। जिले के 134 विद्यार्थियों का लेवल-1 में चयन होना शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती गुणवत्ता का प्रमाण है।
Trending Videos