सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   22 complaints were resolved on the spot.

Kaithal News: मौके पर ही 22 शिकायतों का किया समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
22 complaints were resolved on the spot.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। शिविर में 22 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि पांच मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में सीटीएम गुरविंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिक एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए उन्हें समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने बताया कि उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो बार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed