{"_id":"69b9b38b29ad561ee402696c","slug":"awareness-campaign-was-launched-for-traffic-rules-kaithal-news-c-18-1-knl1004-867157-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यातायात नियमों के लिए अभियान चलाकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यातायात नियमों के लिए अभियान चलाकर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बाता गांव में यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुलिस थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराना और दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि दुर्घटनाओं और जाम की समस्या कम हो सके। सतपाल ने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस नियमित रूप से निगरानी करेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos