{"_id":"69bda7cd0a3497d04b00bc62","slug":"25000-rupees-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-debit-card-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869313-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 25 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। एटीएम पर मदद के बहाने एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित पिछले 11 दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है।
जुलानीखेड़ा गांव निवासी होशियार सिंह ने बताया कि वह 9 मार्च को एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गया था, लेकिन मशीन से नकदी नहीं निकल रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और बोला कि यहां से पैसे नहीं निकल रहे।
इसके बाद वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गया। वहां भी जब वह पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था, तो वही युवक उसके पास पहुंच गया और मदद की पेशकश करते हुए बोला कि वह पैसे निकालकर दिखाता है। युवक ने भी प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले।
पीड़ित ने बताया कि जब वह वापस गांव लौट रहा था, तो कुछ दूरी पर पहुंचते ही उसके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। उसने तुरंत बैंक मैनेजर से संपर्क कर जानकारी दी। उसे बताया गया कि यदि पैसे निकले हैं और उसे नहीं मिले, तो 24 घंटे के बाद राशि वापस आ सकती है।
शाम के समय उसके खाते से फिर 5 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश मिला। इस पर उसने दोबारा बैंक से संपर्क किया। बैंक मैनेजर ने जब उसका एटीएम कार्ड जांचा तो वह उसका नहीं निकला। आरोपी युवक एटीएम पर ही उसका कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा गया था।
बताया गया कि बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी युवक पीड़ित के साथ स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। होशियार सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Trending Videos