सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A bird house will be built at Vriddha Kedar Sarovar at a cost of Rs 50 lakh, a shelter for birds.

Kaithal News: वृद्ध केदार सरोवर में 50 लाख से बनेगा बर्ड हाउस, पक्षियों के लिए आश्रय स्थल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A bird house will be built at Vriddha Kedar Sarovar at a cost of Rs 50 lakh, a shelter for birds.
वृद्घकेदार सरोवर के आधुनिक मॉडल का निरीक्षण करती डीसी। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। वृद्ध केदार सरोवर के बीचों-बीच नगर परिषद कैथल की ओर से बर्ड हाउस तैयार किया जाएगा। इसमें पक्षी आश्रय ले सकेंगे। इसके अलावा वृद्ध केदार सरोवर में बनाए गए पैदल चलने के रास्ते सहित इसमें फव्वारों, म्यूजिक सिस्टम, बिजली व्यवस्था व अन्य कार्य करते हुए इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। डीसी अपराजिता ने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आर्य प्रयास संगठन की ओर से तैयार किए गए वृद्ध केदार सरोवर के जीर्णोद्धार मॉडल का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के भी निर्देश जारी किए।
Trending Videos

डीसी अपराजिता ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जवाहर पार्क, चिल्ड्रन पार्क एवं वृद्ध केदार सरोवर में सुबह शाम सैर करने के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक सुधार किए जाएं। आर्य प्रयास संस्था ने जो मॉडल बनाया है, वह काफी अच्छा मॉडल है। नगर परिषद अधिकारी संस्था सदस्यों का सहयोग लें। आर्य प्रयास संस्था के सदस्यों सतीश कथूरिया, विजय गोयल, सुभाष शास्त्री, सचिन गोयल, डाॅ. प्रभाकर पूरी, सौरव धीमान, संत राम ने डीसी को मॉडल की विशेषताओं की जानकारी दी। साथ ही यहां करवाए जा रहे कार्य को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख रुपये की लागत से बर्ड हाउस बनाया जा रहा
नगर परिषद ईओ संदीप सोलंकी ने डीसी को बताया कि वृद्ध केदार तीर्थ के बीचों-बीच करीब 50 लाख रुपये की लागत से बर्ड हाऊस बनाया जा रहा है। जिसमें पक्षी आश्रय ले सकेंगे। इसके लिए बीचों-बीच एक बर्ड टावर भी बनाया जाएगा। साथ ही इसके बेस को आरसीसी, उसके ऊपर स्टोन पिचिंग तकनीक से इसे मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा इसमें किश्तियां चलाई जाएंगी। अगले चरण में इस तीर्थ के तालाब को दूसरे तालाब से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पूरे पार्क के पॉथ वे में सुधार, फाउंटेन, बिजली व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए 50 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है।

वृद्घकेदार सरोवर के आधुनिक मॉडल का निरीक्षण करती डीसी। प्रवक्ता

वृद्घकेदार सरोवर के आधुनिक मॉडल का निरीक्षण करती डीसी। प्रवक्ता- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed