सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sneha Ravish secured 7th position in the state.

Kaithal News: स्नेहा राविश ने प्रदेश में हासिल किया 7वां स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sneha Ravish secured 7th position in the state.
न्यू टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किठाना के मेधावी विद्यार्थी, जिन्होंने 10 वीं कक्षा के परिणाम
विज्ञापन
राजौंद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गांव किठाना स्थित न्यू टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा स्नेहा राविश ने 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया। विद्यालय के कुल 54 विद्यार्थियों में से 35 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं स्नेहा चहल पुत्री कुलदीप चहल ने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) हासिल कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अवनी कुंडू पुत्री राम जुआरी कुंडू ने 487 अंक (97.4 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान तथा रीतिका शर्मा पुत्री सोमदत्त शर्मा ने 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed