कैथल। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, कैथल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा 12वीं के सत्र 2025-26 के परिणामों में ऐतिहासिक सफलता का परचम लहराया है।
इस शानदार उपलब्धि में विद्यालय के कुल 28 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिस्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि कला संकाय में वंशिका ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रीति ने 90 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा रिधिमा ने 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में आसना ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि भूमिका 88.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा खुशी 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रहीं। वाणिज्य संकाय में अंजलि ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम और वंदना ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में पूर्ण 100 अंक, अंग्रेजी व हिंदी में 98 अंक, भूगोल व राजनीति विज्ञान में 95 अंक, शारीरिक शिक्षा में 94 अंक और अर्थशास्त्र में 93 अंक प्राप्त किए हैं।