{"_id":"69b9b10208da2d282e0f4897","slug":"a-modern-indoor-wrestling-hall-will-be-built-at-chaushala-at-a-cost-of-rs-1-crore-kaithal-news-c-18-1-knl1004-867145-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चौशाला में एक करोड़ से बनेगा आधुनिक इनडोर कुश्ती हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चौशाला में एक करोड़ से बनेगा आधुनिक इनडोर कुश्ती हॉल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। उपमंडल के गांव चौशाला में एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इनडोर कुश्ती हॉल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस परियोजना को मंजूरी दे दी गई है और ग्राम पंचायत को स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस सुविधा के उपलब्ध होने से गांव व आसपास के युवा खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक और सुसज्जित कुश्ती हॉल का लाभ मिलेगा।
ग्राम सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह ने बताया कि इस परियोजना को लेकर गांव के सुशील कमांडो लंबे समय से प्रयासरत थे। स्वीकृत राशि से गांव में कुश्ती के लिए एक भव्य और अत्याधुनिक हॉल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कैथल जिले का पहला आधुनिक कुश्ती हॉल होगा, जहां गांव और आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी आगे बढ़कर गांव का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने बताया कि एकेडमी के लिए सरकार की ओर से स्वीकृति पत्र जारी हो चुका है। ग्राम पंचायत ने निर्माण के लिए 4 कनाल 10 मरले भूमि उपलब्ध कराई है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।
दिलबाग सिंह ने बताया कि गांव के युवक सुशील कुमार वर्ष 2002 में कमांडो के रूप में नियुक्त हुए थे और उन्होंने लंबे समय तक राजनेताओं व अधिकारियों के साथ ड्यूटी निभाई। वर्तमान में वे इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनका शुरू से ही सपना था कि गांव के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलें। इसी उद्देश्य से उन्होंने ग्राम पंचायत, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और गांव को आधुनिक इनडोर कुश्ती स्टेडियम की सौगात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भाजपा नेता महीपाल चौशाला ने कहा कि चौशाला को दी गई मुख्यमंत्री की के लिए पूरा गांव आभारी है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम से प्रशिक्षण लेकर निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
Trending Videos