फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action taken against 30 motorists; two motorcycles seized.

Kaithal News: 30 वाहन चालकों पर कार्रवाई, दो मोटरसाइकिलें की जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 30 motorists; two motorcycles seized.
बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल का चालान करते हुए एएसआई सुलेन्द्र खान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को सुबह 11 बजे शहर के व्यस्त शहीद ऊधम सिंह चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 चालान किए गए, जबकि बिना नंबर प्लेट चल रही दो मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, आवश्यक दस्तावेज साथ न रखने, बीमा व प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की।

एएसआई सुलेन्द्र खान ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे वाहनों की पहचान करना कठिन हो जाता है और कई बार इनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी किया जाता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जिन दो मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed