{"_id":"6a822eefea94ee0f470acdb4","slug":"admissions-in-colleges-including-late-fees-and-penalties-will-continue-until-the-23rd-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153828-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 23 तक कॉलेजों में विलंब शुल्क और जुर्माना समेत होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 23 तक कॉलेजों में विलंब शुल्क और जुर्माना समेत होगा दाखिला
Mon, 17 Aug 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों का दौर जारी है। आज से कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ही 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भी देना होगा। कॉलेजों में 23 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। हालांकि कॉलेजों में अब भी काफी संख्या में सीटें खाली हैं। 23 अगस्त के बाद भी खाली सीटों को कैसे भरा जाएगा इसको लेकर अभी कोई नए दिशा निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
अब तक सबसे ज्यादा दाखिले आरकेएसडी कॉलेज में हुए हैं। उसके बाद इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय और सबसे कम दाखिले राजकीय कॉलेज जगदीशपुरा में हुए हैं। आरकेएसडी कॉलेज में 16 अगस्त तक मॉर्निंग और इवनिंग सत्र को मिलाकर कॉलेज में 1627 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। इनमें मॉर्निंग सत्र में 1327 और इवनिंग में 300 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस और रविवार के अवकाश के बावजूद दाखिला कार्य जारी रखा। मॉर्निंग सत्र में बीए एडेड में 473, बीए सेल्फ फाइनेंस में 94, बीबीए में 64, बीकॉम एडेड में 156 और बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 71 दाखिले हुए हैं।
वहीं बीसीए में 102, बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 40 और बीसीए डाटा साइंस में 43 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विज्ञान संकाय में बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट साइंस की 50 में से 49 सीटें भर चुकी हैं। इसमें अब केवल एक सीट रिक्त है। बीएससी लाइफ साइंसेज एडेड में 74, सेल्फ फाइनेंस में 33, बीएससी फिजिकल साइंसेज एडेड में 89 और सेल्फ फाइनेंस में 39 दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी दाखिला प्रक्रिया जारी रखी गई, ताकि कोई विद्यार्थी प्रवेश के अवसर से वंचित न रहे। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि कई पाठ्यक्रमों में सीटें तेजी से भर रही हैं। इच्छुक विद्यार्थी उपलब्ध सीटों पर समय रहते दाखिला लें।
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में ये सीटें खाली...
मॉर्निंग सत्र की कुल 1730 सीटों में से 1327 भर चुकी हैं, जबकि 403 सीटें रिक्त हैं। इवनिंग सत्र में बीए में 179 और बीकॉम में 121 दाखिले हुए हैं। कुल 780 इवनिंग सीटों में से 300 भर चुकी हैं। संवाद