{"_id":"6a8230af6f0ca2cc00064874","slug":"haryana-is-a-land-of-valour-sacrifice-and-patriotism-krishan-kumar-bedi-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153790-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती : कृष्ण कुमार बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती : कृष्ण कुमार बेदी
Mon, 17 Aug 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
झंडा फहराते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग से मिली आजादी को मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना युवाओं की जिम्मेदारी है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। वह शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। पिछले करीब 12 वर्षों में सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कैथल में करीब एक हजार करोड़ की लागत से तैयार भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान, नगर परिषद अध्यक्षा सुरभि गर्ग, डीसी अपराजिता, एसपी मनप्रीत सिंह , एडीसी डा. सुशील कुमार, एसडीएम संजय कुमार मौजूद रहे।
बाक्स
देशभक्ति, लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य से बांधा समां
कैथल। पुलिस लाइन में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, लोक संस्कृति गीतों पर नृत्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सबसे पहले एमडीएन. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने समूह देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मैं मर भी जाऊं तो वतन ये याद रहेगा बोलों पर आधारित इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सबना तो ऊंची तेरी शान वो तिरंगा गीत पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं आर्य गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। छोरा हो या छोरी, अब तो थाली बाजेगी के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान और समानता का प्रभावशाली सामाजिक संदेश दिया गया। इसी प्रकार राधा कृष्णन स्कूल के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति एवं देशभक्ति थीम पर विशेष कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गीता भवन एवं जाखौली अड्डा की छात्राओं की संयुक्त टीम ने हरियाणा एक, हरियाणवी एक गीत पर शानदार हरियाणवी समूह नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक एकता, भाईचारे और गौरव को दर्शाया गया। इसी प्रकार सुपार्श्व जैन स्कूल के विद्यार्थियों ने भी आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान देने वाले हरियाणा स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र किया, वहीं सामाजिक बुराइयों पर भी कटाक्ष किया।
ये टीमें रही विजेता
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में एमडीएन ग्लोबल स्कूल प्रथम, सुपार्श्व जैन स्कूल द्वितीय तथा आर्य कन्या हाई स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार परेड में जिला महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम, एनसीसी ब्वायज स्कूल द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टुकड़ियों तीसरे स्थान पर रही। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बच्चों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। होली पथ स्कूल के मूक बधिर बच्चों के लिए एक लाख 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
-- -- -- -- --