सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Agreement reached on the demands of rural tubewell operators

Kaithal News: ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों की मांगों पर बनी सहमति

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached on the demands of rural tubewell operators
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा पंचायत भवन चंडीगढ़ में महानिदेशक अनीश यादव और जूनियर डायरेक्टर उत्तम ढलिया के साथ पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों से संबंधित भारतीय मजदूर संघ की समस्याओं
पर बैठक हुई। इसमें ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति भी बनी।

बैठक के दौरान ट्यूबवेल ऑपरेटरों की प्रमुख मांगों में ट्यूबवेल पर आठ घंटे की ड्यूटी लागू करना, बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन लागू करना, कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध करवाना और वर्दी भत्ता देना शामिल रहा। इसके अलावा कर्मचारियों को कौशल योजना में पोर्ट करने, मृतक कर्मचारियों के परिवारों को लाभ देने तथा जो कर्मचारी पोर्टल पर दर्ज नहीं हैं, उन्हें पोर्टल पर शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच कई मांगों पर सहमति बन गई। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि विभिन्न मांगों को लेकर जल्द ही विभागीय परिपत्र जारी किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को राहत की उम्मीद है। हालांकि, ट्यूबवेल ऑपरेटरों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी लागू करने और मृतक कर्मचारियों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने जैसे मामलों में मुख्यमंत्री स्तर से मार्गदर्शन लिया जाएगा। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र काध्यान, उपाध्यक्ष जयप्रकाश बलविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed