सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chemists' strike shuts drug stores, leaving patients distressed

Kaithal News: रोटी बैंक से जरूरतमंदों को मिल रहा सम्मानपूर्वक भोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chemists' strike shuts drug stores, leaving patients distressed
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुहला चीका। चीका की अग्रणी समाजसेवी संस्था श्री साई राम पिंगलवाड़ा सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री साई रोटी बैंक ने जरूरतमंदों की सेवा के पांच सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। पांच वर्ष पूर्व इसी दिन ट्रस्ट ने शहर का पहला रोटी बैंक शुरू किया था, जिसका उद्देश्य बेसहारा, गरीब और जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना था। तब से लेकर आज तक यह सेवा निरंतर समर्पण भाव से जारी है।

ट्रस्ट के संरक्षक एवं कैशियर प्रो. रामलाल वधवा ने बताया कि रोटी बैंक में आधुनिक मशीनों की सहायता से स्वच्छ वातावरण में पौष्टिक भोजन तैयार किया जाता है। इसके अलावा सर्दियों में लगातार एक माह तक प्रतिदिन नि:शुल्क चाय-ब्रेड का लंगर भी लगाया जाता है, जो पिछले पांच वर्षों से निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के प्रधान निर्मल सिंह और उपप्रधान रुलदु राम जिंदल ने बताया कि ट्रस्ट का बहुप्रतीक्षित पिंगलवाड़ा आश्रम प्रोजेक्ट जल्द शुरू किया जाएगा। यह आश्रम मंदबुद्धि, बेसहारा और असहाय लोगों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र वर्मा, ट्रस्टी सोनू जिंदल, गौरव गोयल और संस्थापक नीतू जांगड़ा ने बताया कि पिंगलवाड़ा सेवा आश्रम परियोजना पर वर्ष 2017 से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 51 बेड, बिस्तर, बर्तन और रसोई में उपयोग होने वाले अधिकांश उपकरणों की व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई है। रोटी बैंक के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों को खीर, लड्डू, चावल और राजमा का प्रसाद वितरित किया।

पिंगलवाड़ा आश्रम के निर्माण इंचार्ज बलदेव सिंह सिद्धू ने बताया कि जिन समाजसेवियों द्वारा प्रत्येक माह एक दिन के भोजन की सेवा दी जाती है, उन्हें ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आशु वर्मा, अनिल गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, राकेश गोयल, इंदर सिंह, अजय मित्तल और ओम प्रकाश सैनी सहित अनेक समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम में ट्रस्टी गौरव गोयल, कृष्ण मित्तल, सेवा सिंह प्रजापति, मियां राम, श्रीचंद प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed